Blood Moon 2025: होली पर चंद्र ग्रहण के समय दिखेगा 'ब्लड मून', 65 मिनट के लिए लाल हो जाएंगे चंद्र देव, जानिए कहां और कैसे दिखेगा ये नजारा

Blood Moon On Holi 2025: इस साल होली का त्योहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर होगी। जानिए इस ग्रहण को 'ब्लड मून' क्यों कहा जा रहा है।

Blood Moon On Holi 2025: 14 मार्च 2025 को आसमान में ब्लड मून का नजारा देखने को मिलेगा। ये एक ऐसी दुर्लभ घटना है जो कई सालों में एक ही बार घटित होती है। ब्लड मून का मतलब है लाल चमक वाला चांद। यह ब्लड मून पूर्ण चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2025) के दौरान होता है। पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है। इससे चंद्रमा सूर्य की रोशनी से काफी हद तक या पूर्ण रूप से छिप जाता है। इस साल होली पर 65 मिनट के लिए ब्लड मून का नजारा देखने को मिलेगा। जानिए ब्लड मून कैसे लगता है।

blood moon on holi 2025

Blood Moon Chandra Grahan Lunar Eclipse Holi 2025

ब्लड मून कब दिखेगा 2025 (Blood Moon On Holi Date And Time)

होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान ब्लड मून का नजारा देखने को मिलेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 09:29 बजे से होगी और समाप्ति दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगी। इसी बीच सुबह 11 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक 'ब्लड मून' देखने को मिलेगा। इस समय चंद्र देव लाल रंग के नजर आएंगे।

End of Feed