बिहार में नहाय खाय कैसे होता है? जानें यूपी-बिहार के नहाय खाय की पूरी विधि

Chhath Puja Day 1 Nahay Khay Vidhi In Bihar: आज के छठ महापर्व की शुरूआत हो गई है और पहले ही दिन नहाय खाय मनाया जाता है। नहाय खाय यूपी और बिहार में कैसे किया जाता है, इसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

Chhath Puja Day 1 Nahay Khay Vidhi In Bihar: बिहार की मिट्टी में अध्यात्म, संस्कृति और परंपराओं की गहरी जड़ें हैं। छठ महापर्व इन्हीं परंपराओं का सबसे बड़ा उदाहरण है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मइया की उपासना की जाती है और इस महापर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है। आज यानी 25 अक्टूबर को नहाय खाय ही है और यहां हम आपको बताते हैं कि बिहार में नहाय-खाय कैसे किया जाता है।

chhath puja day 1 nahay khay vidhi in up bihar

बिहार में नहाय खाय कैसे होता है (pic credit: canva)

बिहार में नहाय खाय की विधि-

  • नहाय खाय के दिन व्रती महिलाएं सुबह सुबह गंगा, किसी पवित्र नदी या तालाब में स्नान करती हैं।
  • स्नान के बाद व्रती नये कपड़े पहनकर श्रृंगार करती हैं।
  • इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित किया जाता है।
  • स्नान के बाद ही नहाय खाय का प्रसाद यानी कद्दू-भात और चना दाल भी बनाया जाता है।
  • प्रसाद बनाते हुए छठी मैया के गीत गाए जाते हैं।
  • बता दें व्रती आज के दिन लहसुन-प्याज या कोई भी बाजार का सामान नहीं खाती हैं।
  • जब नहाय खाय का प्रसाद बन जाता है तो व्रती इस प्रसाद को खाती हैं।
  • बाद में पूरे परिवार को यही प्रसाद खिलाया जाता है।

End of Feed