Bhaum Pradosh Vrat Puja Vidhi 2024: भौम प्रदोष के दिन करें इस विधि से पूजा, यहां जानें सारी जानकारी

Bhaum Pradosh Vrat 2024: भौम प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस शुभ दिन पर भगवान शिव और देवी पार्वती जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं भौम प्रदोष पूजा विधि के बारे में।

Bhaum Pradosh Vrat 2024: हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखने की परंपरा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। यदि आप शीघ्र प्रदोष व्रत करेंगे तो जीवन की सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी। बता दें की सप्ताह के जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है उसका नाम वही होता है। उदाहरण के लिए यदि प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ता है तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। इसी प्रकार मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है। 2024 का प्रदोष का पहला व्रत मंगलवार को है। आइए जानते हैं कब साल 2024 को पहला प्रदोष। डेट,पूजा विधि।

Bhaum Pradosh Vrat 2024

Bhaum Pradosh Vrat 2024 (भौम प्रदोष व्रत डेट 2024)

भौम प्रदोष व्रत साल का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी को मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है।

Bhaum Pradosh Vrat Puja Vidhi (भौम प्रदोष पूजा विधि)

  • प्रदोष व्रत के दिन सुबह सबसे पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद भगवान शिव का स्मरण कर व्रत और पूजा का संकल्प लें।
  • फिर शाम को सुविधाजनक समय पर किसी शिव मंदिर जाएं या घर पर ही भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।
  • पूजा के दौरान शिवलिंग को गंगाजल और दूध से स्नान कराया जाता है।
  • महादेव को बेलपत्र, भांग, शमी के पत्ते, सफेद फूल, शहद, भस्म आदि चढ़ाए जाते हैं।
  • इस दौरान "ओम नमः शिवाय" का जाप करते रहें।
  • इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करें और बोध प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें।
  • फिर तेल का दीपक जलाएं और भगवान शिव की आरती करें।

End of Feed