भाई दूज पूजा सामग्री लिस्ट, भाई दूज की थाली में क्या-क्या सामान लगता है, भाई दूज की थाली कैसे तैयार करें?

Bhai Dooj Thali Samagri List (भाई दूज थाली सामग्री लिस्ट): भाई दूज भाई-बहनों का त्योहार है। इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। भाई दूज की थाली में क्या-क्या सामान रखा जाता है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

Bhai Dooj Thali Samagri List (भाई दूज थाली सामग्री लिस्ट): दीपावली के दो दिन बाद, यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल भाई दूज आज यानी 23 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। ये दिन सारे भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है और सब इसका सालभर इंतजार करते हैं। इस खास दिन पर बहन खासतौर से अपने भाई को घर बुलाती हैं और उनके माथे पर कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाती हैं। इस दिन के लिए बहनें पहले ही शॉपिंग कर लेती हैं और बड़े प्यार से भाई दूज की थाली सजाती हैं। भाई दूज की थाली में क्या-क्या सामान रखा जाता है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां भाई दूज की पूरी सामग्री लिस्ट मौजूद है।

भाई दूज थाली सामग्री

bhai dooj thali samagri list (AI Generated)

भाई दूज की थाली में क्या क्या रखते हैं? (Bhai Dooj Thali Samagri List)-

  • रोली
  • अक्षत
  • दीपक
  • फूल
  • सुपारी
  • पान का पत्ता
  • चांदी का सिक्का
  • सूखा नारियल
  • कलावा
  • केला
  • मिठाई
  • दीपक

End of Feed