Bhai Dooj 2024 Shubh Muhurat: भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त और तिलक लगाने का समय शहर अनुसार यहां देखें

Bhai Dooj 2024 muhurat: दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहन अपन भाई को टीका करके उसके लंबे जीवन की कामना करती है। चलिए जानते हैं 2024 में भाई दूज कब है।

Bhai Dooj 2024 Muhurat: पंचांग अनुसार भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। जो अमूमन दिवाली के दो दिन बाद आता है। इस साल कार्तिक शुक्ल की द्वितीया तिथि 2 नवंबर की रात 8 बजकर 21 मिनट से 3 नवंबर की रात 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार 2024 में भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं भाई दूज तिलक का समय और महत्व।

Bhai Dooj 2024 Date And Time

Bhai Dooj 2024 Date And Time

भाई दूज कितनी तारीख की है 2024 (Bhai Dooj Puja Kab Hai 2024)

इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा। भाई दूज अपराह्न समय दोपहर 01:10 से 03:22 बजे तक रहेगा।

End of Feed