काल सर्प दोष दूर करने का महाउपाय,पाताल लोक से है सीधा कनेक्शन

काल सर्प दोष ज्योतिष शास्त्र में एक दोष माना जाता है और जब ये दूर हो जाता है तो जातक के लिए वह काफी कल्याणकारी साबित होता है। नाग कूप जिसका पाताल लोक से सीधा कनेक्शन है उसके जरिए काल सर्प के दोष का शमन किया जा सकता है।

वाराणसी: “गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजंगतुंगमालिकाम्‌…” रावण की रचना ‘शिव तांडव’ में भोलेनाथ के अद्वितीय रूप का वर्णन है। बाबा अपने गले में सर्पों का हार पहने हैं... जहां-जहां भोलेनाथ, वहां-वहां उनके परम भक्त नाग देव। ऐसे में भला शिव की निराली नगरी काशी की बात कैसे न की जाए। जहां एक तरफ संकरी गलियों में सहजता से चलते सांड मिल जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर धर्मनगरी में स्थित है नाग कूप, जिसका द्वार सीधा नागलोक में खुलता है।

PATAL LOK

काल सर्प दोष दूर करने का महाउपाय,

बाबा विश्वनाथ के त्रिशूल पर बसी काशी के जैतपुरा क्षेत्र में स्थित नाग कूप को लेकर धार्मिक मान्यता है कि प्राचीन कूप का द्वार सीधे नागलोक में खुलता है। आश्चर्य की बात है कि तमाम कोशिशों के बावजूद आज तक यह पता नहीं चल सका कि इसकी गहराई कितनी है।

End of Feed