Basava Jayanti 2025: आज मनाई जा रही है बसव जयंती, जानिए कैसे, कहां और क्यों मनाया जाता है ये पर्व

Basava Jayanti 2025: अक्षय तृतीया के दिन बसवा जयंती मनाई जाती है। जो इस साल 30 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है। ये एक हिंदू त्योहार है जो मुख्य रूप से कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मनाया जाता है। जानिए इस दिन क्या करते हैं।

Basava Jayanti 2025: बसवा जयंती का त्योहार लिंगायत बहुमत द्वारा प्रभु बसवन्ना के जन्मदिन पर मनाया जाता है। प्रभु बसवन्ना लिंगायतवाद के संस्थापक थे। बसवेश्वर का जन्मदिन वैशाख महीने के शु्क्ल पक्ष में तीसरे दिन पड़ता है। इस दिन कर्नाटक में सरकारी छुट्टी होती है क्योंकि यहां बसवन्ना के अनुयायियों की एक बड़ी संख्या है। इसलिए यहां ये त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जानिए बसवा जयंती कैसे मनाई जाती है।

Basava Jayanti 2025

बसव जयंती कैसे मनाई जाती है (Basava Jayanti Mahatva)

  • इस दिन कर्नाटक में सभी शहरों और गांवों के लोग भव्य तरीके से जश्न मनाते हैं।
  • इस शुभ अवसर पर लोग भगवान बसवेश्वर के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं।
  • इस दिन लिंगायत समितियां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती हैं।
  • इस दिन लोग मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं।
  • इसके साथ ही इस शुभ अवसर पर बसवन्ना की शिक्षाओं को याद किया जाता है।

End of Feed