Basant Panchmi 2023 Date: बसंत पंचमी कब है, विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए करें ये उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 03:00 PM IST

Basant Panchmi 2023 Date, Basant Panchami upay totke: बसंत पंचमी का पर्व देश में सरस्वती पूजा के तौर पर मनाया जाता है। वैसे ये दिन प्रेम संबंधों को समर्पित भी है। ऐसे में बसंत पंचमी पर शीघ्र विवाह के ये उपाय टोटके आजमा सकते हैं।

Basant Panchami 2023 Date and Time: 26 जनवरी वीरवार को बसंत पंचमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन से ही वसंत ऋतु का आगमन होता है। इस दिन से सर्दियों का समापन होता है और वसंत का आगमन होता है । धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन सरस्वती मां (Saraswati Puja 2023 Date) का जन्म हुआ था और उनका पृथ्वी पर आगमन हुआ था। बसंत पंचमी (Basant Panchami 2023) पर विद्या, ज्ञान, कला और संगीत की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। देवी को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी पर विशेष पूजन और अनुष्ठान किए जाते हैं। बसंत पंचमी ज्ञान आगमन और प्रकृति में नए संचार का प्रतीक है।

Basant Panchmi 2023 Date: बसंत पंचमी कब है, विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए करें ये उपाय

वहीं शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी (Basant Panchami Mythology) के दिन कामदेव मदन का जन्म हुआ था। हिंदू शास्त्र में कामदेव को प्रेम और काम का देवता माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन कामदेव और उनकी पत्नी रति की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख शांति आती है और विवाह संबंधी सारी परेशानी दूर होती है। अगर आपको विवाह संबंधी कोई परेशानी है या आपके दांपत्य जीवन में अड़चन आ रही हैं तो यह उपाय (Basant Panchami Upay Totke) आपकी मदद कर सकते हैं।

End of Feed