Saraswati Puja 2024 Timing, Puja Muhurat (सरस्वती पूजा मुहूर्त 2024): बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा का त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग अनुसार इस साल बसंत पंचमी तिथि 13 फरवरी की दोपहर 02:41 से 14 फरवरी की दोपहर 12:09 बजे तक रहेगी। तिथि अनुसार सरस्वती पूजा पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी को कहीं श्री पंचमी तो कहीं सरस्वती पूजा के नाम से मनाया जाता है। जानिए इस साल सरस्वती पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा।
Saraswati Puja Timing 2024, Basant Panchami Muhurat 2024
बसंत पंचमी सरस्वती पूजा मुहूर्त 2024 (Basant Panchami Saraswati Puja Timing 2024)
| बसंत पंचमी सरस्वती पूजा मुहूर्त 2024 | 07:01 AM से 12:35 PM |
| अवधि | 05 घण्टे 35 मिनट्स |
| वसन्त पञ्चमी मध्याह्न का क्षण | 12:35 PM |
| पंचमी तिथि प्रारंभ | 13 फरवरी 2024 को 02:41 PM बजे |
| पंचमी तिथि समाप्त | 14 फरवरी 2024 को 12:09 PM बजे |
सरस्वती पूजा चौघड़िया मुहूर्त 2024 (Saraswati Puja Choghadiya Muhurat 2024)
| दिन का चौघड़िया | रात्रि का चौघड़िया |
| लाभ - उन्नति - 07:01 AM से 08:25 AM | शुभ - उत्तम - 07:46 PM से 09:23 PM |
| अमृत - सर्वोत्तम - 08:25 AM से 09:48 AM | अमृत - सर्वोत्तम - 09:23 PM से 10:59 PM |
| शुभ - उत्तम - 11:12 AM से 12:35 PM | चर - सामान्य - 10:59 PM से 12:35 AM, फरवरी 15 |
| चर - सामान्य - 03:23 PM से 04:46 PM | लाभ - उन्नति - 03:48 AM से 05:24 AM, फरवरी 15 |
| लाभ - उन्नति - 04:46 PM से 06:10 PM |
सरस्वती पूजा के दिन क्या करते हैं
सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की विधि विधान पूजा की जाती है। उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। ये दिन विद्यारंभ करने के लिए भी माना जाता है। इस दिन किसी भी तरह से शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं।
