Banke Bihari Mandir: 500 किलो फूलों से सजेगा बांके बिहारी का फूल बंगला, जगमोहन में विराजेंगे ठाकुर जी, नोट करें गर्मी में मंद‍िर दर्शन का समय

Banke Bihari Mandir Phool Bangla and Summer Timings: कामदा एकादशी से बांके बिहारी मंद‍िर में दर्शन का समय बदल गया है। यहां आप इसकी जानकारी ले सकते हैं। इसी के साथ ही अब से लेकर हरयाली तीज तक ठाकुर जी के ल‍िए फूल बंगला भी सजाया जाएगा। इसके ल‍िए एक बार में 500 किलो फूलों का प्रयोग किया जाता है। देखें अध‍िक जानकारी।

Banke Bihari Mandir Phool Bangla and Summer Timings: आज से यानी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि‍ से बांके बिहारी मंदिर में भक्‍तों को दो बड़े बदलाव मिलेंगे। एक तो ये कि अब से लेकर हरियाली तीज तक ठाकुर जी के दर्शन फूल बंगले में होंगे। उनके एक बार के बंगले को बनाने के लिए 500 किलो फूलों का प्रयोग किया जाएगा। वहीं गर्मी में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन का समय भी बदल गया है।

Banki Bihari Phool Bangla, Banki Bihari Mandir Summer Time

Banki Bihari Phool Bangla

कामदा एकादशी से बांके बिहारी का फूल बंगला

8 अप्रैल से बांके बिहारी मंदिर में सुबह और शाम को फूल बंगला सजेगा। यह प्रक्र‍िया चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी कामदा एकादशी से शुरू होती है। इस दिन से ठाकुर जी मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकलकर जगमोहन में विराजते हैं और यहीं से भक्‍तों को दर्शन देते हैं। फूल बंगला की रीति और दर्शन की ये प्रीत हरियाली तीज तक निभाई जाएगी। 2025 में फूल बंगला और जगमोहन में दिव्य दर्शन का सिलसिला 8 अप्रैल से शुरू होकर श्रावण मास की हरियाली तीज यानी 24 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान रंग-बिरंगे विभिन्न किस्म के खूबसूरत फूलों की महक के बीच ठाकुर जी भक्‍तों को दर्शन देंगे।

End of Feed