Bada Mangal 27 May 2025: तीसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष भोग, करें ये उपाय और पाएं संकटों से मुक्ति

Bada Mangal 27 May 2025: हर साल ज्येष्ठ महीने में बड़ा मंगल पड़ता है जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। साथ ही भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आज यानी 27 मई को तीसरा बड़ा मंगल है। यहां आप जानेंगे इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और उपाय।

Bada Mangal 27 May 2025: बड़ा मंगल विशेष रूप से हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने का दिन होता है। ऐसा माना जाता है कि इन मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से लाइफ के सभी संकट दूर हो जाते हैं। यह दिन मंगल दोष निवारण के लिए भी उत्तम माना जाता है। 27 मई 2025 को तीसरा बड़ा मंगल है। ऐसे में इस दिन बजरंगबली की विधि विधान पूजा करने से आप अपने जीवन की बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं बड़ा मंगल की पूजा विधि, मुहूर्त और उपाय।

बड़ा मंगल पूजा विधि (Bada Mangal Puja Vidhi)

  • इस दिन स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें।
  • हनुमान मंदिर जाएं या घर पर हनुमान प्रतिमा की स्थापना करें।
  • हनुमान जी को लाल चोला, चमेली का तेल, सिंदूर, पान, लाल फूल जरूर चढ़ाएं।
  • साथ ही पूजा के समय हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक या बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें।
  • पूजा के समय हनुमान जी के मंत्रं का जाप भी जरूर करें।
  • अंत में आरती करके भगवान को भोग लगाएं।
  • दिनभर व्रत रखें और शाम को फलाहार करें।

End of Feed