Ayodhya Ram Mandir Latest Update: राम भक्तों का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। लगभग 500 साल के संघर्ष के बाद प्रभु राम के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा। बता दें कि 22 जनवरी 2024 को रामलला अपने मंदिर में विराजे थे, जिसके बाद से ही देश-विदेश से अयोध्या आने वालों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। अयोध्या में रामलला की पूजा के साथ भक्त मंदिर का निर्माण कार्य भी देखते हैं। हाल ही में अब राम नगरी से एक नई खबर सामने आई है। राम मंदिर में अब रोज राम दरबार लगने वाला है। यहां से आप इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं-
पहले तल पर सजेगा राम दरबार-
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना होगी। मई माह के शुरुआती 15 दिन के अंदर शुभ मुहूर्त में ही इसकी स्थापना होगी। इसके बाद राम दरबार के दर्शन के लिए पास बनाया जाएगा। यहां 1 घंटे में लगभग 50 लोगों को राम दरबार में दर्शन कराया जाएगा। वहीं, रोज लगभग 800 लोग राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे।
कब बनकर तैयार होगा राम मंदिर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम मंदिर में चलने वाले सारे निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे। हालांकि, ऑडिटोरियम का काम 2025 के बाद होगा पूरा। इतना ही नहीं, राम मंदिर के चारों द्वार के नाम की घोषणा भी रामनवमी पर हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन चारों द्वार का नाम राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के नाम पर ही होगा।
रामनवमी पर सूर्य करेंगे प्रभु राम का तिलक-
भवन निर्माण समिति की आज की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय राम कथा निर्माण कार्य पर बात होगी। बैठक में भगवान के प्रसंग पर होने वाले प्रसारण में गैलरी की स्क्रिप्ट पर आज समीक्षा होगी। आज से 20 गैलरी का निर्माण भी शुरू होने वाला है। बता दें कि कल की बैठक में भगवान राम के सूर्य तिलक पर चर्चा हुई है। रामनवमी पर भगवान सूर्य स्थाई तौर पर रामलला का सूर्य तिलक करेंगे। आने वाले 20 सालों तक हर रामनवमी यानी भगवान राम के राम जन्मोत्सव पर भगवान सूर्य ही तिलक करेंगे। सूर्य तिलक का कार्यक्रम भी देश और विदेश में प्रसारित किया जाएगा।
