Sawan Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी का व्रत सावन महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। पुत्रदा एकादशी को संतान प्राप्ति के लिए सबसे उत्तम एकादशी माना जाता है। पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति और संतान की तरक्की के लिए रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से संतान की आयु में वृद्धि होती है और घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने से साधक को धन, वैभव की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं अगस्त के महीने में पुत्रदा एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा।
August Ekadashi 2024 (पुत्रदा एकादशी कब है)
पुत्रदा एकादशी का व्रत हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल अगस्त महीने की पुत्रदा एकादशी का व्रत 16 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन व्रत करके विष्णु जी की पूजा की जाएगी।पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2024 (Sawan Putrada Ekadashi Shubh Muhurat 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल पुत्रदा एकादशी का व्रत 16 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। इस दिन एकादशी व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05.51 से लेकर सुबह 10.47 तक रहेगा। इस व्रत का पारण 17 अगस्त को सुबह 05.51 से 8 बजकर 5 मिनट तक किया जा सकता है।पुत्रदा एकादशी पूजा विधि (Putrada Ekadashi Puja Vidhi)
- पुत्रदा एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद घर में मंदिर विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें।
- फिर विष्णु जी को तुलसी दल, फूल, अक्षत और तिलक लगाएं।
- इस दिन पुत्रदा एकादशी व्रत का पाठ करें और आरती करें।
- अंत में मंत्र जाप के बाद भोग लगाएं और प्रसाद सब में बाटें।
