Astrology: अप्रैल में बुध, गुरु, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन, 5 राशि वालों पर छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 5, 2023, 11:49 AM IST

अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti), अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2022) जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। इसी के साथ अप्रैल में 4 प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। जानिए ग्रहों की बदलती चाल किन राशियों को लाभ देगी।

Astrology: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। अप्रैल में चार प्रमुख ग्रह बुध, गुरु, सूर्य और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। राहु, सूर्य और बुध के साथ बृहस्पति भी अप्रैल में मेष राशि में रहेगा। मेष राशि में बृहस्पति और राहु की युति भी गुरु चांडाल योग का निर्माण करेगी। 22 अप्रैल को गुरु मेष राशि में राहु के साथ युति करेगा और बृहस्पति चांडाल योग बनेगा। यह योग 30 अक्टूबर तक रहेगा। राहु 30 अक्टूबर को मेष से मीन राशि में प्रवेश करेगा। अप्रैल में होने वाले 4 बड़े ग्रहों के परिवर्तन से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशि वालों को विशेष रूप से लाभ होगा। आइए जानते हैं अप्रैल में ग्रह परिवर्तन से 5 राशियों को होने वाले फायदे।

april horoscope 2023 (1)

अप्रैल में ग्रहों का गोचर 5 राशि वालों को बनाएगा धनवान

अप्रैल 2023 में 5 राशियों की चमकेगी किस्मत (April 2023 Lucky Zodiac Signs)

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

अप्रैल में ग्रह आपके लिए लाभकारी रहेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। अप्रैल के महीने में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी क्योंकि आपको धन लाभ होने की संभावना है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। अंधविश्वास से बचें।

End of Feed