Ashtami Navami Havan Samagri List 2026: अष्टमी-नवमी हवन सामग्री लिस्ट, हवन में क्या-क्या सामग्री लगती है

Ashtami Navami Havan Samagri List 2026: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को हवन करना परम शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि हवन के लिए किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।

Ashtami Navami Havan Samagri List 2026: शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ हवन किया जाता है। कई लोगअष्टमी पर कन्या पूजन और हवन करते हैं, जबकि कुछ परिवारों में नवमी के दिन हवन करने की परंपरा है। हवन के दौरान अग्नि में मंत्रों के साथ आहुति दी जाती है। ऐसे में पूजा शुरू करने से पहले हवन की सामग्री एक जगह जुटा लेना अच्छा रहता है, ताकि पूजा के बीच किसी चीज की कमी न हो।

Ashtami Navami Havan Samagri List 2026  अष्टमी और नवमी हवन सामग्री

अष्टमी और नवमी हवन सामग्री (Image AI Generated and Newsroom Verified)

साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी 19 अक्टूबर और नवमी 20 अक्टूबर को पड़ रही है। हवन सामग्री में जौ, तिल, चावल, घी, समिधा, गुग्गुल और अन्य सुगंधित पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। अलग-अलग परिवारों और पूजा-पद्धतियों के अनुसार सामग्री में कुछ बदलाव हो सकते हैं। नीचे हवन सामग्री की विस्तृत लिस्ट दी गई है, जिसे जरूरत के हिसाब से तैयार किया जा सकता है।

End of Feed