Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में 10 महाविद्याओं की पूजा कैसे? दिन अनुसार महत्ता, शुभ मुहूर्त, मंत्र, रंग और भोग जानिए

Ashadha Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कुल 9 दिनों तक चलेंगी, जिसमें कुल 10 महाविद्याओं की पूजा की जाएगी। क्या आपने कभी सोचा है कि 9 दिनों में 10 महाविद्याओं की पूजा कैसे की जाएगी यानी कौन सा दिन किस महाविद्या को समर्पित है? यदि नहीं, तो चलिए इसी बारे में विस्तार से जानें।

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई 2026 यानी आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 23 जुलाई 2026, वार गुरुवार को होगा। इन दिनों विशेष रूप से 10 महाविद्याओं की पूजा जाएगी, जिनकी कृपा से साधक को गुप्त सिद्धियों की प्राप्ति होती है। साथ ही आध्यात्मिक जागृति और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का कौन सा दिन किस महाविद्या को समर्पित है। साथ ही आपको 10 महाविद्याओं की पूजा के महत्व, तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, प्रिय रंग और भोग आदि के बारे में पता चलेगा।

​आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026, ​आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 तिथि

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों का महत्व

10 महाविद्याओं की पूजा का महत्व

10 महाविद्याओं को मां दुर्गा के सबसे शक्तिशाली और तांत्रिक रूप माना जाता है, जो कि शक्ति, ब्रह्मांडीय ऊर्जा और ज्ञान का प्रतीक हैं। खासकर, तांत्रिक साधक, अघोरी और शक्ति परंपरा के उपासक दस महाविद्याओं की पूजा करते हैं। हालांकि, सामान्य लोग भी 10 महाविद्याओं की उपासना कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें विशेष नियमों का पालन करना होता है। दरअसल, बिना किसी सिद्ध गुरु के मार्गदर्शन के दस महाविद्याओं की पूजा करने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

End of Feed