Annakut Puja kyu manai jati hai in Hindi 2025: अन्नकूट पूजा कब है और यह क्यों की जाती है, अन्नकूट पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को छप्पनभोग क्यों लगाया जाता है?

Annakut Puja kyu manai jati hai in Hindi 2025 (अन्नकूट पूजा क्यों मनाई जाती है) Shree Krishna Annakut Mahotsav ka Mahatva, Puja Vidhi aur Pauranik Karan: दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा अन्नकूट पूजन और और गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। दोनों ही पर्व एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अन्नकूट पूजा के दिन भगवान कई प्रकार के पकवानों को बनाकर, उन्हें भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किया जाता है। आइए जानते हैं कि अन्नकूट पूजा क्यों मनाई जाती है।

Annakut Puja kyu manai jati hai in Hindi 2025: अन्नकूट पूजा हिंदू धर्म का एक खास और पवित्र त्योहार है। यह दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण को तरह-तरह के पकवानों का भोग चढ़ाया जाता है, जो अन्नकूट यानी भोजन के पहाड़ का प्रतीक है। ऐसे कुल 56 पकवानों का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग क्यों लगता है

भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग क्यों लगता है

साल 2025 में अन्नकूट पूजा 22 अक्टूबर बुधवार को होगी। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5:54 बजे शुरू होगी और 22 अक्टूबर को रात 8:16 बजे तक रहेगी। हिंदू पंचांग में उदयातिथि को महत्व दिया जाता है, इसलिए 22 अक्टूबर को ही मुख्य पूजा होगी। कई जगहों पर इसे गुजराती नव वर्ष या बाली प्रतिपदा के साथ भी जोड़ा जाता है।

End of Feed