Ank Rashifal April 2023 In Hindi: अप्रैल महीना इन चार तारीख में जन्मे लोगों के लिए शुभ, करियर में मिलेगी शानदार सफलता, हर सपना होगा पूरा

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 1, 2023, 07:05 AM IST

Ank Jyotish Rashifal April 2023, Numerology Horoscope in Hindi: अप्रैल का महीना कई जन्मांक वाले लोगों के लिए खास होने वाला है। इन लोगों को करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी।

Ank Jyotish Rashifal April 2023, Numerology Horoscope in Hindi: अप्रैल माह का सम्बंध अंक 04 से है। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 4,13 या 22 को हुआ है वो अंक 04 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे। इस अंक के जातक इस माह तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड में बहुत सफल होते हैं। वे बहुत ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक होते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं।विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं। राजनीति के लिए यह अंक बहुत अनुकूल है। बैंकिंग,मीडिया,सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। शनि ,शुक्र तथा बुध इसके परम मित्र है। अंक 08 इसका सबसे प्रिय मित्र अंक है। 2023 का स्वामी अंक 07 का स्वामी केतु है। 04 व 07 परम मित्र हैं। अप्रैल माह का अंकफल निम्नवत है-

april numerology horoscope 2023

Numerology Horoscope April 2023: अप्रैल महीने का अंकज्योतिष राशिफल

स्वास्थ्य- जन्मांक 05 व 06 के लोगों को स्वास्थ्य सुख में राहु तथा केतु थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। जन्मांक 08 के लोग हेल्थ के प्रति सचेत रहें। जन्मांक 09 के लोग हड्डी तथा बीपी की समस्या आ सकती है। शुगर तथा बीपी के मरीजों के लिए जन्मांक 03 के जातकों के लिए कष्टप्रद है।

End of Feed