अमावस्या के नियम: क्या अमावस्या पर बाल धो सकते हैं, नॉन वेज खा सकते हैं, क्या अमावस्या पर प्याज खा सकते हैं

Amavasya ke niyam: पंचांग में अमावस्या एक शुभ तिथि मानी जाती है। इस दिन स्नान दान और तर्पण किया जाता है। लेकिन क्या इस दिन बाल धोना, प्याज खाना सही है - जानें यहां।

Amavasya ke niyam: हिंदू पंचांग में अमावस्या तिथि को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया गया है। यह वह दिन होता है जब चंद्रमा दिखाई नहीं देता और वातावरण को आध्यात्मिक साधना, पितरों के स्मरण और आत्मशुद्धि के लिए उपयुक्त माना जाता है। अमावस्या पर लोग स्नान-दान, तर्पण, पूजा और व्रत करते हैं। लेकिन हर महीने आने वाली इस तिथि को लेकर कई सवाल भी उठते हैं - क्या अमावस्या पर बाल धो सकते हैं? क्या नॉनवेज खाना ठीक है? क्या प्याज-लहसुन से परहेज करना चाहिए? आइए जानते हैं परंपरा और मान्यताओं के आधार पर अमावस्या के नियम।

amavasya ke niyam, kya amavas par sar dho sakte hain

अमावस्या के नियम: क्या करें, क्या नहीं

अमावस्या का धार्मिक महत्व

अमावस्या को पितरों की तिथि माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी लोक के करीब रहती हैं, इसलिए उनका तर्पण और श्राद्ध करना शुभ फल देता है। कई लोग इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, पीपल पूजन और ध्यान-साधना करते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह दिन आत्मसंयम और सात्विक जीवन अपनाने का संदेश देता है।

End of Feed