क्यों विवाह के लिए खास है अक्षय तृतीया, जानिए किस वजह से इस दिन बिना मुहूर्त देखे ही होती हैं शादियां

Akshaya Tritiya Wedding Marriage Muhurat: अक्षय तृतीया की तिथि शादी-विवाह के लिए भी शुभ होती है। लेकिन इस दिन य अबूझ मुहूर्त बनता क्‍यों है और क्‍या वजह है कि इस दिन बिना महूर्त निकाले भी विवाह जैसे शुभ कार्य संपन्‍न कराए जा सकते हैं।

Akshaya Tritiya Wedding Marriage Muhurat: वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस दिन किये गए पुण्य कार्य व शुभ कार्य कभी घटते नहीं वरन उनका परिणाम अनन्त गुणा फलदायी होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विवाह मुहूर्त सबसे उत्तम होते हैं। इसी दिन दान,पुण्य व विवाह इत्यादि शुभ कर्म किए जाते हैं।

akshaya tritiya vivah muhurat

अक्षय तृतीया पर विवाह का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त क्यों होता है

वैसाख माह की महिमा

वैसाख माह बहुत ही पवित्र माह होता है। इस माह की तृतीया बहुत ही शुभ होती है। वैसे भी 3 का अंक गुरु का होता है। इस समय सूर्य अपनी पहली राशि मेष में होता है। बारह राशियों में मेष प्रथम राशि होती है जिसका स्वामी मंगल होता है। इस दिन विवाह करने से अशुभता का नाश होता है। सूर्य लम्बी उम्र व पिता का प्रतीक है। सूर्य आत्मा है।वैसे विवाह व प्रेम का कारक ग्रह शुक्र है। इस दिन शुक्र का परिणाम भी शुभ होता है। जिन लोगों की कुंडली में कई दोष होते हैं तथा विवाह का उचित मुहूर्त नहीं मिलता उनके लिए भी यह मुहूर्त श्रेष्ठ है। यदि वर या कन्या की कुंडली के प्रथम, सप्तम, चतुर्थ, अष्टम व द्वादश भाव में मंगल है तो कुंडली मांगलिक होती है। यदि वर कन्या दोनों मांगलिक हैं तो मांगलिक दोष समाप्त हो जाता है लेकिन यदि एक कि कुंडली मांगलिक है व दूसरे की नहीं है तो इसके दोष हेतु मांगलिक दोष निवारण पूजा व कुछ अन्य अनुष्ठान करवा कर विवाह करवा सकते हैं। कभी कभी ऐसी स्थिति आ जाती है कि लड़के लड़की प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं लेकिन कुंडली मिल नहीं रही है या किसी में मांगलिक दोष है तो ऐसी स्थिति में अक्षय तृतीया को विवाह संपन्न करवाने से उन दोषों का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है व वैवाहिक जीवन सुखद रहने की संभावना रहती है।

End of Feed