Akhuratha Sankashti Chaturthi 2024: दिसंबर के महीने में कब रखा जाएगा अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि भगवान गणेश जी को समर्पित माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2024: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा- अर्चना की जाती है। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत दिसंबर के महीने में चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणपति की पूजा करने से साधक को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आरोग्यता का वरदान भी साधक को प्राप्त होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा।

Akhuratha Sankashti Chaturthi 2024 Date (अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत डेट 2024)

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत पौष महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। दिसंबर के महीने में इस तिथि का आरंभ का 18 दिसंबर 2024 की सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 19 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 02 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार 18 दिसंबर को रखा जाएगा।

End of Feed