Aja Ekadashi 2024 Upay: अजा एकादशी का व्रत हर साल भाद्रपद महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल अजा एकादशी का व्रत 29 अगस्त 2024 को गुरुवार के दिन रखा जाएगा। अजा एकादशी के दिन व्रत रखा जाता है और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। अजा एकादशी के दिन व्रत रखने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और उसके ऊपर विष्णु जी की कृपा सदा बनी रहती है। शास्त्रों में अजा एकादशी के दिन के लिए कुछ खास उपायों को बताया गया है। अजा एकादशी के दिन इन उपायों को करने से साधक के सारे बिगड़े काम बनते हैं और धन की वृद्धि होती है। आइए जानें इस दिन किन अचूक उपायों को करना शुभ होगा।
Aja Ekadashi Upay In Hindi (अजा एकादशी उपाय)
वैवाहिक जीवन के लिएअजा एकादशी के दिन वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए तुलसी पौधे की पूजा-अर्चना करना शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन तुलसी जी को सिंगार का सामान भी चढ़ा सकती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।
नौकरी के लिए
अजा एकादशी के दिन एक सिक्के पर फूल, अक्षत और रोली रखकर विष्णु जी को चढ़ाएं। उसके बाद उन सबको एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी ऑफिस वाली सीट में रख लें। ऐसा करने से आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी और आय भी बढ़ेगा।
संतान सुख के लिए
यदि आप संतान सुख से वंछित हैं तो अजा एकादशी के दिन पत्ति संतान गोपाल मंत्र का जाप अवश्य करें और विधिवत विष्णु जी की मिलकर पूजा करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही संतान सुथ की प्राप्ति होगी।
आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आप अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की साथ पूजा करें और भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको शीघ्र ही पैसों की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।
