Aaj Suraj Kab niklega 27 march 2026 (आज का सूर्योदय टाइम): हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ मानी जाती है, और जब बात पावन चैत्र नवरात्रि की हो तो इस दौरान हर सुबह का महत्व और भी बढ़ जाता है। 27 मार्च 2026 यानी आज शुक्रवार का दिन है। जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया। इसके अलावा आज रामनवमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस दिन भक्तों के मन में यह जिज्ञासा होगी कि आज का सूर्योदय किस तिथि में होगा और नवमी पूजन का सही समय क्या है। आइए जानते हैं आज सूर्य नवमी का है या दशमी का
आज सूर्योदय कितने बजे होगा
आज सूरज कब निकलेगा (27 मार्च 2026)
27 मार्च 2026 को देश के विभिन्न शहरों में सूर्योदय का समय इस प्रकार रहेगा। इन्हें देखकर आप अपने शहर में भी सूर्योदय का सही समय पता लगा सकते हैं। हालांकि स्थान के अनुसार समय में कुछ मिनट का अंतर संभव है।
- दिल्ली (NCR) – सुबह 6:18 बजे
- मुंबई – सुबह 6:33 बजे
- कोलकाता – सुबह 5:35 बजे
- चेन्नई – सुबह 6:01 बजे
- बेंगलुरु – सुबह 6:12 बजे
- हैदराबाद – सुबह 6:09 बजे
- जयपुर – सुबह 6:24 बजे
- लखनऊ – सुबह 6:05 बजे
- पटना – सुबह 5:49 बजे
- भोपाल – सुबह 6:16 बजे
- वाराणसी – सुबह 5:53 बजे
- देहरादून – सुबह 6:11 बजे
- शिमला – सुबह 6:14 बजे
- श्रीनगर – सुबह 6:22 बजे
- तिरुवनंतपुरम – सुबह 6:11 बजे
आज कौन सी तिथि का सूर्योदय होगा?
हिंदू पंचांग के अनुसार 27 मार्च 2026 को सूर्योदय के समय नवमी तिथि रहेगी। नवमी तिथि का आरंभ बीते रोज 26 मार्च को दोपहर 11:48 बजे हो चुका था और यह तिथि आज पूरे दिन प्रभावी रहेगी। इसलिए आज का सूर्योदय नवमी तिथि का माना जाएगा और आज ही नवमी व्रत एवं कन्या पूजन किया जाएगा।
