Aaj Kya Hai: आज क्या है 18 अक्टूबर 2026 को, आज अष्टमी है या नवमी? जानें आज कौन सा व्रत और त्योहार है

Aaj Kya Hai 18 October 2026: आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन है। आज के दिन नवरात्रि की अष्टमी तिथि है या नवमी? इसके साथ ही जानें नवरात्रि का आखिरी व्रत और कन्या पूजन कब किया जाएगा।

Aaj Kya Hai (आज क्या है) 18 October 2026: नवरात्रि के पावन दिनों में तिथि, देवी पूजन और कन्या पूजा के शुभ समय को लेकर भक्तों के मन में कई सवाल रहते हैं। खासकर दुर्गा अष्टमी और महानवमी के दिन यह जानना जरूरी हो जाता है कि किस तिथि पर कौन-सी पूजा करनी चाहिए और व्रत का पारण कब करना उचित रहता है। अगर आप भी 18 अक्टूबर 2026 को लेकर जानना चाहते हैं कि आज अष्टमी है या नवमी (Aaj Ashtami Hai Ya Navami), तो पंचांग के आधार पर तिथि की सही जानकारी देखना जरूरी है।

Aaj Kya hai

आज क्या है, 18 अक्टूब 2026 को

आज 18 अक्टूबर को कौन-सी तिथि है?

पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह सप्तमी तिथि के बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। इसलिए आज के दिन अष्टमी तिथि शुरू होने के बावजूद, उदया तिथि के आधार पर महाष्टमी का मुख्य पर्व 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। तिथि के इस बदलाव के कारण कन्या पूजन और व्रत के पारण को लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस हो सकता है।

End of Feed