Aaj Kaun sa Vrat Hai: श्रावण मास की शुक्ल षष्ठी पर बना ये अद्भुत संयोग, जानें इस शुभ तिथि का महत्व

Aaj Kaun sa Vrat Hai, Kaun Si Tithi Hai: बुधवार, 30 जुलाई को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस दिन गणेश जी का व्रत रखा जाता है। इस दिन स्कंद षष्ठी है और साथ ही कल्कि महोत्सव भी। इस दिन भगवान विष्णु और कार्तिकेय भगवान की पूजा होगी। यहां इसकी विधि भी बताई जा रही है।

Aaj Kaun sa Vrat Hai, Kaun Si Tithi Hai: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि महोत्सव और स्कंद षष्ठी दोनों हैं। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे और चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। दृक पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहूर्त नहीं है और राहुकाल का समय दोपहर के 12 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

Shashti tithi

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर बना ये अद्भुत संयोग (Pic: iStock)

कल्कि महोत्सव क्या है

कल्कि महोत्सव भगवान विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार भगवान कल्कि के अवतरण को समर्पित है। धार्मिक ग्रंथों में उल्लेखित है कि कलयुग के अंत में सावन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि अवतार में भगवान विष्णु का जन्म होगा। श्रीमद्भागवत पुराण के 12वें स्कंद के 24वें श्लोक के अनुसार जब गुरु, सूर्य और चंद्रमा एक साथ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तब भगवान विष्णु, कल्कि अवतार में जन्म लेंगे।

End of Feed