Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 7 September 2026: आज भाद्रपद माह की एकादशी तिथि है। चंद्रमा मंगल के साथ मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में, शुक्र तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सोमवार के दिन एकादशी का संयोग होने से आज भगवान विष्णु और भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है। संभव हो तो एकादशी का व्रत रखें और श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। बालक, वृद्ध और रोगी व्रत न रखें।
7 सितंबर का राशिफल
आज शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाना शुभ रहेगा। माता दुर्गा की उपासना करें और उनकी प्रतिमा की एक परिक्रमा करें। एकादशी पर 'गोविंदाय नमो नमः' भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का नाम जप करना शुभ माना गया है। दुर्गासप्तशती का पाठ भी किया जा सकता है। आज अन्न और जरूरतमंदों को भोजन कराने का विशेष महत्व है। गो माता को रोटी और गुड़ खिलाएं। यदि संभव हो तो एकादशी के नियमों का पालन करते हुए चावल का सेवन न करें।
मेष राशि का आज का राशिफल
मंगल और चंद्रमा का गोचर आय के मामलों में वृद्धि के संकेत दे रहा है, जबकि गुरु चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार के लिए शुभ स्थिति बना रहे हैं। आज रोगों से राहत और मानसिक शांति के लिए श्रीकृष्ण की उपासना करना विशेष फलदायी रहेगा। नौकरी में मनमाफिक प्रमोशन न मिलने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है, समय आपके पक्ष में बदल सकता है। सूर्य और बुध पंचम भाव में छात्रों को करियर और शिक्षा में लाभ देंगे। युवाओं को लव लाइफ में ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य और सुखद रहेगी।
आज का उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे और सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं और नौकरी में रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है। गुरु तृतीय भाव में हैं, जबकि मंगल द्वितीय भाव में रहकर ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाएंगे। ऑफिस के काम में व्यस्तता अधिक रहेगी। कार्यस्थल पर क्रोध करने से बचें, क्योंकि छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है। छात्रों के लिए ध्यान और योग उपयोगी रहेगा। प्रेम संबंधों में भावुकता बढ़ सकती है और लव लाइफ सुखद रहने की संभावना है।
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और श्रद्धापूर्वक उनका स्मरण करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
गुरु द्वितीय भाव में हैं और इसी भाव में मंगल व चंद्रमा का प्रभाव आर्थिक मामलों में सक्रियता बढ़ाएगा। शुक्र पंचम भाव में रहकर छात्रों और प्रेम संबंधों के लिए शुभ स्थिति बनाएंगे। नौकरी में अपने प्रदर्शन को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में भी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। ऑफिस में विवाद से दूर रहना बेहतर होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल द्वादश भाव में रहकर खर्च और भागदौड़ बढ़ा सकते हैं। शुक्र चतुर्थ भाव में आर्थिक और पारिवारिक सुख के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। सूर्य और बुध द्वितीय भाव में हैं, जिससे वाणी और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के लिए समय अनुकूल बन रहा है। छात्रों को टाइम मैनेजमेंट और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। लव लाइफ में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। गुरु और शुक्र के प्रभाव से रुका हुआ धन मिलने के योग भी बन रहे हैं।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तिल-गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी सूर्य और बुध आपकी राशि में हैं। चंद्रमा और मंगल एकादश भाव में रहकर बिजनेस और आय के मामलों में लाभ दे सकते हैं। शनि अष्टम भाव में हैं, लेकिन गुरु का सहयोग आपके लिए सकारात्मक स्थिति बना रहा है। आप जिस काम को मेहनत और सही रणनीति के साथ शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। सूर्य का प्रभाव राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। लव लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए परिवार में विवाह की बात शुरू की जा सकती है। दान-पुण्य करने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पांच बार पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभ रंग: लाल और हरा
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल दशम भाव में रहकर करियर और परिवार से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे। सूर्य और बुध द्वादश भाव में हैं, जबकि शुक्र द्वितीय भाव में आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाले संकेत दे रहे हैं। गुरु भाग्य वृद्धि में सहयोग करेंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने से खुशी हो सकती है। परिवार में अपने दायित्वों को अच्छी तरह निभाएंगे। बड़े भाई का सहयोग किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता दिला सकता है। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न होगा और नए काम शुरू करने का अवसर मिलेगा।
आज का उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और जरूरतमंद को अन्न दान करें।
शुभ रंग: हरा और लाल
शुभ अंक: 04 और 05
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
नवम भाव में चंद्रमा और एकादश भाव में सूर्य-बुध का गोचर नौकरी और बिजनेस में नए प्रोजेक्ट से लाभ दिला सकता है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को प्रयास जारी रखना चाहिए। लव लाइफ में यात्रा का योग बन रहा है और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपकी यात्रा मानसिक तनाव को कम कर सकती है। छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। आज खान-पान में संयम रखना भी आपके लिए बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें और माता दुर्गा की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
भाग्य भाव में गुरु समृद्धि और सफलता के रास्ते खोल रहे हैं। दशम भाव में सूर्य और बुध नौकरी व बिजनेस के लिए शुभ स्थिति बना रहे हैं। चंद्रमा अष्टम और शुक्र द्वादश भाव में हैं, जिससे धार्मिक आयोजन या आध्यात्मिक यात्रा की स्थिति बन सकती है। लंबे समय से रुका धन मिलने की संभावना है। नौकरी को लेकर मन में चल रही पुरानी चिंताओं का समाधान हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी और स्वास्थ्य भी सामान्य से अच्छा रहने की संभावना है।
आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा सप्तम भाव में और सूर्य-बुध नवम भाव में रहेंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। मंगल सप्तम भाव में होने के कारण बिजनेस और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचना होगा। खुद को नकारात्मक सोच से दूर रखें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है, खासकर बीपी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है।
आज का उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 80%
मकर राशि का आज का राशिफल
राशि स्वामी शनि तृतीय भाव में रहकर लाभ के नए रास्ते बनाएंगे। गुरु सप्तम भाव में हैं, जो नए बिजनेस डील के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। मंगल और चंद्रमा द्वादश भाव में रहकर धार्मिक कार्यों और यात्राओं की तरफ रुझान बढ़ा सकते हैं। नौकरी पहले से बेहतर होगी। सकारात्मक सोच आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगी। लव लाइफ में चल रहा रिश्ता विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकता है। साइनस की समस्या से परेशान लोगों को सावधानी रखनी चाहिए और बहुत ज्यादा यात्रा से बचना बेहतर होगा।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। अन्न और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
शनि द्वितीय भाव में रहकर आय और आर्थिक मामलों में नए स्रोत बनाने में मदद कर सकते हैं। चंद्रमा पंचम भाव में रहकर छात्रों के करियर के लिए शुभ रहेंगे। सूर्य और बुध सप्तम भाव में हैं, जबकि शुक्र नवम भाव में रहेंगे। बिजनेस के काम में कुछ तनाव रह सकता है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। मंगल पंचम भाव और राहु के प्रभाव के कारण बिजनेस के पेपरवर्क में सावधानी रखें। छोटी सी गलती परेशानी बढ़ा सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। चावल और शक्कर का दान करें तथा शनि उपासना करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा और मंगल चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार और नौकरी के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। हालांकि नौकरी में काम को लेकर सावधानी बरतनी होगी। शुक्र अष्टम भाव में हैं और विवाह से जुड़ी बातचीत को धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा मिल सकती है। प्रेम जीवन को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में अपनी कार्यपद्धति को सही दिशा देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। सिंह राशि के बुध का प्रभाव कामकाज में निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत कर सकता है। तुला राशि के शुक्र प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाएंगे।
आज का उपाय: एकादशी के दिन श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
