Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 30 August 2026 : आज चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल मिथुन, सूर्य-बुध-केतु सिंह, शुक्र कन्या और राहु कुंभ राशि में हैं। आज रविवार है। श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। गुड़, मिष्ठान, फल और शीतल जल का दान करें। चंद्रमा गुरु की राशि में होने से कनकधारा स्तोत्र और विष्णु सहस्रनाम का पाठ धन प्राप्ति के लिए शुभ रहेगा। गंगाजल और सुगंधित इत्र से भगवान शिव का अभिषेक करें। सुंदरकांड का पाठ करें। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। माता-पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
30 अगस्त का राशिफल
मेष राशि
चंद्रमा द्वादश भाव में हैं और गुरु चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार के लिए शुभ फल देंगे। तृतीय भाव में मंगल रियल एस्टेट और बैंकिंग बिजनेस में सफलता दे सकते हैं। पंचम भाव में सूर्य-बुध छात्रों के लिए लाभकारी रहेंगे। शनि के गोचर से धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। टीचिंग, बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी बदलने का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में यात्रा के योग हैं।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें और गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि
राशि स्वामी शुक्र षष्ठम भाव में हैं। आज धार्मिक कार्यों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक समृद्धि के योग बन रहे हैं। गुरु, बुध और सूर्य का प्रभाव नौकरी में लाभ देगा। नए बिजनेस से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। चंद्रमा और शनि का गोचर कारोबार में रुका हुआ धन दिला सकता है। परिवार में किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और हरा
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि
आज पारिवारिक कामों में व्यस्तता रहेगी। मंगल आपकी राशि में हैं। सूर्य और बुध तृतीय भाव तथा गुरु द्वितीय भाव में हैं। बिजनेस और नौकरी में प्रमोशन के लिए दिन अनुकूल है। चंद्रमा दशम कर्म भाव को मजबूत करेंगे। नौकरी में प्रगति होगी। बैंकिंग और फाइनेंस फील्ड में सफलता मिल सकती है। आईटी और टीचिंग फील्ड से जुड़े लोग नौकरी बदलने का फैसला सोच-समझकर लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम की मिठास बनी रहेगी।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 02 और 07
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि
चंद्रमा और शनि नवम भाव में रहकर नौकरी और व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। राशि में गुरु छात्रों के लिए सफलता के संकेत दे रहे हैं। तृतीय भाव में शुक्र आर्थिक प्रगति के लिए शुभ हैं। मंगल और बुध भी आर्थिक विकास में मदद करेंगे। छात्रों को लाभ मिलेगा। बिजनेस में कई दिनों से रुका काम पूरा हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। प्रेम में सुखद यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला और सफेद
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि
चंद्रमा और शनि अष्टम भाव में हैं। गुरु व्यय भाव में रहेंगे। सूर्य और बुध आपकी राशि में हैं। धार्मिक यात्रा के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें।
आज का उपाय: चावल और तिल का दान करें। भगवान विष्णु की उपासना करें और गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 80%
कन्या राशि
राशि स्वामी बुध द्वादश भाव में हैं। बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। शुक्र आपकी राशि में हैं और चंद्रमा-शनि सप्तम भाव में रहकर बिजनेस में बड़ा अवसर दे सकते हैं। गुरु घर-परिवार में सुख बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार में नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मंगल नवम भाव में रहकर रियल एस्टेट से लाभ दिला सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें। भगवान विष्णु की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 01 और 02
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि
आज का दिन थोड़ा संघर्ष वाला रह सकता है। शुक्र द्वादश भाव और केतु एकादश भाव में हैं। गुरु कर्म भाव में रहकर करियर में प्रगति देंगे। मीडिया, फिल्म, आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े मामलों में बुध और शुक्र का प्रभाव अनुकूल रहेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चंद्रमा का षष्ठम भाव में गोचर तनाव दे सकता है।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
शुभ अंक: 01 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
मंगल अष्टम भाव में हैं, इसलिए बड़े फैसलों में सावधानी रखें। पंचम भाव में चंद्रमा और शनि छात्रों को सफलता दे सकते हैं। व्यवसाय में कोई बड़ा काम पूरा होगा। बुध, गुरु और सूर्य का प्रभाव भाग्य को मजबूत करेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। ऑफिस के काम में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: फलों का दान करें। मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं। पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। असत्य बोलने से बचें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि
गुरु सप्तम भाव और चंद्रमा-शनि चतुर्थ भाव में हैं। घर-परिवार के लिए ग्रहों की स्थिति शुभ रहेगी। गुरु और सूर्य का गोचर संतान और आर्थिक सुख के लिए अनुकूल है। सप्तम भाव में मंगल के कारण जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में प्रगति का समय है। उच्चाधिकारियों की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लव लाइफ को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि
राशि स्वामी शनि चंद्रमा के साथ तृतीय भाव में हैं। षष्ठम भाव में मंगल और सप्तम भाव में गुरु अनुकूल फल देंगे। आईटी, मैनेजमेंट और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। तृतीय भाव में शनि नया काम शुरू करा सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिल सकती है। नौकरी के काम में लापरवाही न करें।
आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और सफेद वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
राहु आपकी राशि में हैं। चंद्रमा-शनि द्वितीय भाव और गुरु षष्ठम भाव में हैं। सूर्य सप्तम भाव में रहेंगे। अष्टम भाव में शुक्र आईटी और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए प्रोग्रेस के संकेत दे रहे हैं। पंचम भाव में मंगल करियर से जुड़ा नया काम शुरू करा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को रोटी और पालक खिलाएं।
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 55%
मीन राशि
राशि स्वामी गुरु पंचम भाव में और चंद्रमा आपकी राशि में हैं। द्वादश भाव में राहु खर्च बढ़ा सकते हैं। शनि आपकी राशि में हैं। बुध मैनेजमेंट की पढ़ाई में प्रगति देंगे। नौकरी में गुरु और चंद्रमा शुभ परिणाम देंगे और प्रमोशन में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में अचानक बड़ी प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर केतु के कारण सावधानी रखें।
आज का उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
