Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 29 August 2026 : आज भाद्रपद प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल मिथुन, गुरु कर्क, सूर्य-बुध-केतु सिंह और शुक्र कन्या राशि में हैं। आज शनिवार है। शनि दोष शमन के लिए भगवान शिव और हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ करें। पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करना शुभ रहेगा। शनिवार को पीपल को जल दें और सात परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। कौए और श्वान को भोजन दें। पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। तिल और सप्त अन्न का दान करें।
29 अगस्त का राशिफल
मेष राशि
राशि स्वामी मंगल तृतीय भाव और चंद्रमा एकादश भाव में रहेंगे। सुबह के बाद बिजनेस में रुके काम पूरे होने लगेंगे, इसलिए प्रयास जारी रखें। नौकरी में लाभ रहेगा। बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें। लव लाइफ पर ध्यान दें और करियर को भी प्राथमिकता दें। ऑफिस में नए सदस्य शामिल हो सकते हैं।
आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित करें। नौकरी में प्रमोशन के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और गुलाबी
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि
मंगल द्वितीय, गुरु तृतीय और चंद्रमा दशम भाव में रहेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। परिवार में विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में थोड़ी कटुता दे सकता है। नौकरी में रुके हुए महत्वपूर्ण काम पूरे करने के लिए मेहनत करेंगे। छात्र करियर को लेकर परेशान रह सकते हैं।
आज का उपाय: तिल और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि
चंद्रमा नवम भाव में रहेंगे। गुरु द्वितीय और शनि दशम भाव में शुभ फल देंगे। नौकरी में प्रोग्रेस का समय है। किसी भी डिपार्टमेंटल विवाद को आगे न बढ़ाएं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। लव लाइफ को लेकर चिंता रहेगी। भागदौड़ बनी रहेगी। युवा प्रेम के मामले में ज्यादा इमोशनल होने से बचें।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। व्यवसाय में अभी मनमाफिक सफलता मिलने में देरी हो सकती है। छात्र करियर को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करेंगे। पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने से आगे अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: तिल और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगे और गुरु व्यय भाव में हैं। नौकरी में किसी विशेष काम को लेकर तनाव रह सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्र करियर को लेकर कभी-कभी असंतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य में आंखों को लेकर सावधानी रखें।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। तिल और मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि
राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ द्वादश भाव में हैं। चंद्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे। बिजनेस में रुका हुआ सरकारी काम पूरा करने में सफलता मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई के साथ टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। नौकरी में आपकी कार्यशैली सफलता दिलाएगी। रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न होगा। कारोबार में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आज का उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
शुभ अंक: 03 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
राशि स्वामी शुक्र द्वादश भाव में रहेंगे। चंद्रमा पंचम भाव में रहकर बिजनेस में लाभ देंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों और कारोबार के बीच संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। यात्रा से मन प्रसन्न होगा और तनाव कम होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। क्रोध से बचें।
आज का उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि
राशि स्वामी मंगल अष्टम भाव में रहेंगे। गुरु और चंद्रमा छात्रों के लिए सफलता के संकेत दे रहे हैं। करियर में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी परिवर्तन को लेकर चली आ रही चिंता दूर हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज का उपाय: सूर्योपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि
नौकरी को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। तृतीय भाव में चंद्रमा और भाग्य भाव में सूर्य-बुध का गोचर कार्यों में सफलता देगा। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें, वरना काम का दबाव बढ़ सकता है। मित्रों से सहायता मिलेगी। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
आज का उपाय: घर में तुलसी को जल अर्पित करें और तुलसी का पत्ता भगवान विष्णु को चढ़ाएं। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि
नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। चंद्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। छात्रों को सकारात्मक सोच, मेहनत और आत्मबल के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पढ़ाई के दबाव और तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। शिवलिंग पर दही और शक्कर अर्पित करें। शक्कर का दान करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
चंद्रमा आपकी राशि में हैं। गुरु कर्क राशि में और सूर्य-बुध सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। नौकरी में किसी बड़े प्रोजेक्ट को एक-एक चरण में पूरा करें। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। लव लाइफ और ऑफिस वर्क के बीच संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: घर के मंदिर में अखंड दीपक जलाएं और वहीं बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 80%
मीन राशि
राशि स्वामी गुरु पंचम भाव में और चंद्रमा द्वादश भाव में हैं। नौकरी में प्रमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे। अपनी कार्यपद्धति को सही दिशा देने से सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आर्थिक प्रगति के रास्ते खुलेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
