आज का राशिफल 28 March 2026 (शनिवार): आज चैत्र माह दशमी है। प्रातःकाल 08:46 के बाद एकादशी लग जाएगी। आज दशमी तिथि ही मान्य होगी।चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। गुरु मिथुन व शनि मीन राशि में पूर्ववत गोचर कर रहे हैं।दशमी व शनिवार तथा चन्द्रमा अपनी राशि में व शनि गुरु की राशि में सुंदर संयोग बना रहे हैं। आज भैरो उपासना करें। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें।राहु व शनि का भी उपाय कर सकते हैं। भैरो उपासना व उड़द का दान करें। विहंगों को दाना-पानी दें। आपकी वाणी में माधुर्यता का समावेश हो। शनिवार को सुंदरकांड पढ़ने का नियम बना लें। पीपल को जल दें व उनकी सात परिक्रमा करें। व्याधि ग्रस्त लोग हनुमान बाहुक का पाठ करें।
28 मार्च 2026 का राशिफ़ल-
मेष- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु तृतीय गोचर में हैं। जाँब व व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे । वर्क लोड के टेंशन से बचें। परिवार में भी समय दे क्योंकि आपका यह कार्य भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में डिस्टेंस रहेगा। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें।शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%
वृष- आज चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय गोचर में हैं। बिज़नेस में प्रगति है। जाँब में नवीन पद मिलने की सम्भावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। हेल्थ के प्रति सिंसियर रहेंगे। यात्रा में स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के लिए व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे । आज का उपाय - श्री गणेश जी की पूजा करते रहें व उनको दूर्वा व मोदक अर्पित करें। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत- 85%
मिथुन- मंगल व गुरु अनुकूल हैं। द्वितीय चन्द्रमा बिजनेस सम्बंधित कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कराएगा। गुरु इसी भाव में हैं। बैंकिंग , आईटी व मीडिया जाँब से जुड़े लोग प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। रियल स्टेट, कम्प्यूटर व गारमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़े लोग सफल रहेंगे। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। तिल का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग - हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-75%
कर्क- चन्द्रमा इसी राशि में हैं। द्वादश गुरु व नवम गुरु जाँब में सफलता देंगे। अभी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। कभी कभी समय पर कार्य का न होना परेशान करता है। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है।लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। सप्त अन्न का दान अवश्य करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। शुभ रंग - पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%
सिंह- चन्द्रमा व्यय भाव में है। आईटी व बैंकिंग जाँब से जुड़े लोग खुश रहेंगे। बिजनेस में प्रगति को लेकर खुश रह सकते हैं। छात्रों के कॅरियर में प्रगति है। स्टुडेंट्स सही दिशा में परिश्रम करें।अनुकूल मंगल आपके आत्मबल को बढ़ाता है। आज का उपाय --अन्न व धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेष्ठ दान है।सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। भाग्य प्रतिशत- 75%
कन्या- चन्द्रमा एकादश भाव में है।एकादश चन्द्रमा व दशम गुरु बहुत सुंदर व प्रगतिकारक होता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।अपने निहित कोर्स का अध्ययन बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं ,समर्पण से करें।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।शुभ रंग -पीला व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-85%
तुला- चन्द्रमा दशम गोचर में है। कुछ रुके कार्य कई दिनों से आपको मानसिक तनाव दे रहे हैं। जाँब में परिवर्तन के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा। आज का उपाय -- विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।धार्मिक पुस्तकों का दान अनन्त पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व लाल।भाग्य प्रतिशत-75%
वृश्चिक- मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे।चन्द्रमा भाग्य भाव में है। धन के आगमन से खुश रहेंगे। गुरु अष्टम गोचर में है।जाँब में प्रोमोशन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। मेष के मित्रों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ में स्किन प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय -- चावल व शक्कर का दान करें। शुभ रंग- लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत-6 5%
धनु- चन्द्रमा अष्टम गोचर में हैं।जाँब परिवर्तन में अपने डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है।बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी। आज का उपाय - उड़द का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%
मकर- बिजनेस में सफलता है।चन्द्रमा सप्तम व गुरु खष्ठम गोचर में है। मंगल आत्मबल व धैर्य देता है। शनि तृतीय व गुरु खष्ठम गोचर में हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जाँब वर्क को सही दिशा दे सकते है, गुरु गोचर आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगा । शुगर के पेशेन्ट सावधानी बरतें। आज का उपाय --शिव उपासना करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 75%
कुम्भ- राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा खष्ठम रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। गुरु पँचम गोचर में हैं। छात्र कॅरियर में सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर ले ।उदर विकार प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। शुभ यात्रा करेंगे। सुंदर सतसंग रहेगा। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। किसी भी मन्दिर परिसर में गुड़हल व शमी का पेड़ लगाएं। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 60%
मीन- चन्द्रमा पँचम छात्रों के लिए बहुत ही मङ्गलमय हैं। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं।जाँब में परिवर्तन के संयोग बनेंगे। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान देंगे। असत्य मत बोलें।हेल्थ बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। आज का शुभ रंग -पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत-70%
