Aaj Ka Rashifal 28 August 2026: 28 अगस्त को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, यहां पढ़ें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 August 2026 : 28 अगस्त रक्षाबंधन का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। यहां आप राशिफल से जान सकते हैं कि आपके लिए यह दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 August 2026 : आज श्रावण माह की पूर्णिमा है और रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सूर्योदय के समय चंद्रमा कुंभ राशि में हैं। आज शुक्रवार है। शुक्र कन्या, शनि मीन, मंगल मिथुन, गुरु कर्क तथा सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। पंचक भी पूरे दिन रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करें। ऋग्वैदिक श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ धन-समृद्धि के लिए शुभ रहेगा।कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। सुगंधित इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। अन्न दान करें। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है, इसलिए जीवनसंगिनी का सम्मान करें। कटु वचन और अपमान से बचें। पूर्णिमा पर माता दुर्गा के मंदिर जाकर दर्शन करें और उनके विग्रह की एक परिक्रमा करें। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ भी शुभ फल देगा।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 28 August 2026 : 28 अगस्त का राशिफल

28 अगस्त का राशिफल

मेष राशि

शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में और चंद्रमा एकादश भाव में हैं। गुरु चतुर्थ भाव में शुभ फल देंगे। परिवार में चल रहे विवाद को लेकर परेशान न हों, स्थितियां जल्द बेहतर होंगी। नई जिम्मेदारी आपके लिए लाभ लेकर आ सकती है। षष्ठम भाव में शुक्र अनुकूल हैं। छात्रों को शिक्षा और करियर में सफलता के लिए मेहनत करनी होगी।

End of Feed