Aaj Ka Rashifal : भारी लाभ के लिए तैयार रहें ये 5 राशियां, आपके लिए बेहतरीन रहेगा आज हनुमान जन्मोत्सव का दिन

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 April 2026: आज 2 अप्रैल हनुमान जयंती का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आज दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। इसके साथ ही आप दिन को शुभ बनाने के लिए उपायों को भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 April 2026: आज पूर्णिमा तिथि है। चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और बुध की राशि में स्थित हैं। इसके साथ ही आज हनुमान जयंती भी है। इस कारण हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए विशेष माना गया है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और इत्र व गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। गुरु और चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करना शुभ रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पूर्णिमा के दिन अन्न दान का विशेष महत्व है, इसलिए सप्त अन्न का दान अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनाए रखें और जीवनसाथी का सम्मान करें, इससे शुक्र का प्रभाव मजबूत होगा। दुर्गासप्तशती का पाठ भी अत्यंत लाभकारी रहेगा।

2 अप्रैल  2026 का राशिफल

2 अप्रैल 2026 का राशिफल

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा छठे भाव में और गुरु तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में बदलाव के विचार आ सकते हैं। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वर्तमान जॉब में अपनी स्थिति को लेकर सजग रहना जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे और शाम का समय अच्छा बितेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

End of Feed