Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का आखिरी दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें 19 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: राशि अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को राशिफल के जरिए दिनभर अपने साथ घटने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकती है। चलिए अब जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज 19 अक्टूबर 2026, सोमवार का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: आज चन्द्रमा मकर राशि में हैं। शनि मीन में हैं, जबकि सूर्य, बुध व शुक्र तुला में गोचर कर रहे हैं। गुरु-मंंगल कर्क तथा राहु कुंभ में हैं। आज शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन है। आज नवमी पर माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। साथ ही अन्न का दान करना शुभ रहेगा। आज ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षा स्तोत्र का 09 बार पाठ करने से सभी कष्ट समाप्त हो सकते हैं। चलिए अब जानें 12 राशियों के आज 19 अक्टूबर 2026, सोमवार के राशिफल के बारे में।

19 अक्टूबर का राशिफल

19 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि

आज चन्द्रमा दशम में रहेंगे, जबकि मंंगल व गुरु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध व शुक्र सप्तम में हैं। ऐसे में व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। माता-पिता संतान की सफलता से खुश रहेंगे। शाम से पहले आज धन आगमन होने की संभावना रहेगी। आईटी और मीडिया से सम्बद्ध जातकों को आज सफलता मिलेगी। इसके अलावा राजनीति से सम्बद्ध लोग खुश रहेंगे। आज आप किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना भी बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन की बात करें तो वो मधुर रहेगा, लेकिन सेहत बिगड़ने के योग हैं।

End of Feed