Aaj Ka Rashifal : मेष और मिथुन समेत इन 5 राशियों का आज लगेगा जैकपॉट, होगा मोटा धनलाभ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 May 2026 : आज 19 मई का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 May 2026 : आज चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य वृष राशि में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज चन्द्रमा, गुरु और शुक्र एक साथ मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे शिक्षा, व्यापार, संचार और संबंधों से जुड़े कार्यों में विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन करें। हनुमान बाहुक का पाठ स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेगा। आज सप्त अन्न का दान करना पुण्यदायी रहेगा। पुरुषोत्तम माह के मंगल व्रत का विशेष महत्व है। सुंदरकांड पाठ करें और हनुमान जी को लाल वस्त्र, जनेऊ, पान और मिष्ठान अर्पित करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 May 2026 : 19 मई का राशिफल

19 मई का राशिफल

मेष राशि का राशिफल

चन्द्रमा तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। बारहवें शनि, तृतीय गुरु और द्वितीय सूर्य नौकरी में सफलता दिलाएंगे। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नई बिजनेस डील से धन लाभ के संकेत हैं। छात्रों को शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।

End of Feed