Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानें कैसा है आपकी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 17 अक्टूबर 2026 को शनिवार का दिन और सातवां नवरात्र है। आज कालरात्रि माता का पूजन होता है। आज के राशिफल से जानें किसे मिलेगा किस्मत का साथ और कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि और मां कालरात्रि की आराधना के लिए विशेष है। मां कालरात्रि की उपासना भय, नकारात्मकता और बाधाओं से मुक्ति की कामना के साथ की जाती है। इस दिन मां दुर्गा के साथ भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ माना गया है। ग्रह-गोचर की बात करें तो चंद्रमा धनु राशि में हैं, जबकि सूर्य शाम 7 बजकर 57 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। अन्य ग्रहों में केतु सिंह, राहु कुंभ, मंगल और गुरु कर्क तथा शुक्र और बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की इन स्थितियों के आधार पर कुछ राशियों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, वाणी और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग, शुभ अंक और भाग्य प्रतिशत।

Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मेहनत और करियर में आगे बढ़ने के अवसर लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। टीचिंग, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति या वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। हालांकि, सफलता पाने के लिए अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से बचें। खानपान पर नियंत्रण रखें और अपनी दिनचर्या संतुलित बनाएं।

End of Feed