Aaj Ka Rashifal : आज भोलेनाथ रहेंगे इन 5 राशियों पर मेहरबान, बनेगा हर एक काम, पढ़ें 13 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (12 April 2026) आज का राशिफल : आज का दिन सोमवार आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानें सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal (13 April 2026) आज का राशिफल : आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। चन्द्रमा व राहु कुंभ राशि में हैं तथा सूर्य, शनि व मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। एकादशी का यह पावन दिन व्रत, जप और दान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज उपवास रखें और भगवान विष्णु की उपासना करें। गंगा स्नान या स्नान में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। अन्न, फल और द्रव्य का दान करना अत्यंत फलदायी रहेगा। घर में भजन-कीर्तन करें और भगवान के नाम का जप करते रहें। आज चावल का सेवन न करना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 का राशिफल

13 अप्रैल 2026 का राशिफल

मेष राशि का आज का राशिफल

चन्द्रमा और राहु एकादश भाव में रहकर आपके आय और लाभ के मामलों को सक्रिय कर रहे हैं, लेकिन सूर्य, शनि और मंगल का बारहवें भाव में होना खर्चों को बढ़ा सकता है। इसलिए आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। जॉब में प्रगति के अवसर मिलेंगे लेकिन साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आपको अपने कार्य के प्रति अधिक सजग रहना होगा। बिजनेस में धीरे-धीरे सुधार होगा और पुराने अटके काम बनने लगेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

End of Feed