Aaj Ka Panchang 6 June 2025: इस दिन रहेगी निर्जला एकादशी, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल टाइम

Aaj Ka Panchang 6 June 2025: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन निर्जला एकादशी और विजया एकादशी मनाई जाती है। यहां आप जानेंगे दोनों का शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 6 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि, दिवस शुक्रवार है। ज्येष्ठ निर्जला एकादशी व्रत रहे।आज भगवान विष्णु जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। श्री कृष्ण उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। विष्णु मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है ।मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। श्री सूक्त का पाठ करें। भगवान श्री कृष्ण नाम का संकीर्तन करें। बड़ो, बुजुर्गों, संतों व माता -पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मस्तक पर हल्दी व पीला चंदन का तिलक लगाएं। एकादशी को खूब दान -पुण्य व तीर्थ करें। एकादशी महान व्रत है।

निर्जला एकादशी मुहूर्त 2025 (Nirjala Ekadashi Muhurat 2025)

चर - सामान्य - 05:23 से 07:07

End of Feed