Aaj Ka Panchang 25 November 2024 (आज का पंचांग 25 नवंबर 2024): मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 से 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। आज के दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है। आज के दिन पूर्व दिशा में यात्र करने से बचें। इस दिशा में दिशा शूल रहेगा। राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09बजे तक रहने वाला है। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 25 November 2024 (आज का पंचांग 25 नवंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष,पर्व -दशमी व्रत
तिथि- दशमी
दिवस -सोमवार
सूर्योदय-06:48am
सूर्यास्त-05:24 pm
नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी
चन्द्र राशि -सिंह,स्वामी-सूर्य
सूर्य राशि-वृश्चिक,स्वामी=मङ्गल
करण-वणिज11:38 am तक फिर विष्टि
योग-विष्कुम्भ
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:54am से 12:26 pm तक2विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:26pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:23pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक
5अमृत काल-06:03am से 07:42am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41ल2से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:04pm तक
दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09बजे तकक्या करें-शुभ मार्गशीर्ष माह की दशमी तिथि है। आज सोमवार है। भगवान शिव के निमित्त व्रत रहें ।महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। आज भगवान भोलेनाथ की उपासना अवश्य करें।भगवान शिव के नाम का जप करें। शिव उपासना करने से सभी ग्रह प्रसन्न होते है। धन धान्य की प्राप्ति होती है । आज शिवपुराण का पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। गुड़ का दान करें ।आज सात अन्न के दान का बहुत महत्व होता है।मार्गशीर्ष माह में श्री कृष्ण पूजा बहुत ही श्रद्धा से होती है। आज चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। श्री राम रक्षास्तोत्र का पाठ धन,धान्य ,आरोग्यता व समृद्धि देगा।भगवान के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है । इस अनन्य भक्ति से आत्मशक्ति प्राप्त होती है।आज मंदिर में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।शिव मंदिर अवश्य जाएं।
क्या न करें-असत्य व निंदा से बचें।इससे पुण्य कम होता है।
