Aaj Ka Panchang 25 March 2025: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। भगवान विष्णु को समर्पित यह महान व्रत है। आज श्रद्धा पूर्वक एकादशी का व्रत व विष्णु उपासना करें। आज नियम पूर्वक व्रत व दान -पुण्य करना बहुत फलित होता है। कृष्ण परम ब्रम्ह हैं। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सात अन्न व फलों का दान करें। मन्दिर परिसर में आम, पाकड़ व पीपल का पेड़ लगाएं। आज भगवान कृष्ण नाम का संकीर्तन करें। गीता का पाठ करें। एकादशी महान व्रत में आता है। मन, वचन व कर्म से श्री कृष्ण भक्ति मार्ग पर चलें। अब पढ़ें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 25 March 2025
आज का पंचांग 25 मार्च 2025
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि- चैत्र माह कृष्ण पक्ष एकादशी
पर्व-एकादशी व्रत
दिवस -मंगलवार
सूर्योदय-06:27am
सूर्यास्त-6:32pm
नक्षत्र- श्रवण
चन्द्र राशि - मकर,स्वामी ग्रह-शनि
सूर्य राशि- मीन,स्वामी ग्रह-गुरु
करण-- बव 04:29 pm तक फिर बालव
योग- शिव 02:56 pm तक फिर सिद्ध
25 मार्च 2025 शुभ मुहूर्त
अभिजीत-12;05 pm से 12;51 pm तक
विजय मुहूर्त-02:23pm से 03:26pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:22pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक
अमृत काल-06:03am से 07:44am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:25तक रात
संध्या पूजन-06:29pm से 07:01pm तक
दिशा शूल-उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें। विहंगों को दाना-पानी दें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तक
