Aaj Ka Panchang: आजपरम पवित्र वैशाख माह की पवित्र द्वादशी तिथि व प्रदोष व्रत है। प्रदोष में भगवान शिव जी की उपासना करते हैं। पार्थिव शिवलिंग की पूजा बहुत श्रद्धा से की जाती है। शिवपुराण का पाठ कर सकते हैं। यह व्रत पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। नवों ग्रहों के बीज मंत्र का जप करें। आज सात प्रकार के अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। शिवलिंग पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा ,पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। चींटी को शक्कर दें। कुत्ते को भी रोटी दें। परम ब्रम्ह शिव साकार व निराकार दोनों हैं। वह किसी भी बड़े कार्य को निर्विध्न रूप से से पूर्ण करवाते हैं। सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व व 45 मिनट के बाद का समय प्रदोष काल होता है।प्रदोष पर्व के प्रदोष काल मे शिव मन्दिर जाकर वहां दीपक जलाएं।
Aaj Ka Panchang 25 April 2025
आज का पंचांग 25 अप्रैल 2025
संवत- पिङ्गला
विक्रम संवत- 2082
माह- वैशाख, कृष्ण पक्ष
तिथि - द्वादशी 11:43 am त्रयोदशी
पर्व- एकादशी पारण, प्रदोष व्रत
दिवस - शुक्रवार
सूर्योदय-05:52 am
सूर्यास्त-6:53 pm
नक्षत- पूर्वभाद्रपद 08:53 pm उत्तराभाद्रपद
चन्द्र राशि - मीन,स्वामी ग्रह-गुरु
सूर्य राशि- मेष
करण-- बालव 02:46 pm तक फिर कौलव
योग- इंद्र 12:31pm वैधृति
25 अप्रैल 2025 शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:54 am से 12:45 pmतक
विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:24pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:23pm से 07:22pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:05m से 05:09am तक
अमृत काल-06:02am से 07:43am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:21pm से 07:09pm तक
दिशा शूल- पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
आज क्या न करें-असत्य मत बोलें। पर निंदा से पुण्य का नाश होता है। किसी की आलोचना से बचें।
