Aaj Ka Panchang 24 March 2024: आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, भद्रा कब से कब तक रहेगी, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 March 2024 In Hindi: 24 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में इस दिन प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाएगा। जिसे छोटी होली के नाम से भी जानते हैं। यहां आप जानेंगे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और कल का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 24 March 2024 In Hindi: पंचांग अनुसार 24 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। जिसकी समाप्ति अगले दिन होगी। इस दिन दो अति शुभ योग भी बन रहे हैं। जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर पूरे दिन रहेगा। तो वहीं रवि योग सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। जानिए इस दिन होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan Shubh Muhurat 2024) क्या रहेगा और भद्रा कब से कब तक रहेगी।

Holika Dahan ka samay

Aaj Ka Panchang 24 March 2024 In Hindi

होलिका दहन मुहूर्त 2024 (Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat)

  • होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11:13 से शुरू होकर 12:27 बजे तक रहेगा।
  • भद्रा पूंछ 06:33 PM से 07:53 PM तक।
  • भद्रा मुख 07:53 PM से 10:06 PM तक।
  • पूर्णिमा तिथि 24 मार्च 2024 को 09:54 AM बजे से शुरू होगी।
  • पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 25 मार्च 2024 को 12:29 PM पर समाप्त होगी।

शुभ मुहूर्त (24 March 2024 Shubh Muhurat In Hindi)

  • अभिजित मुहूर्त 12:03 PM से 12:52 PM
  • अमृत काल 02:30 AM, मार्च 25 से 04:19 AM, मार्च 25
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 07:34 AM से 06:19 AM, मार्च 25
  • रवि योग 06:20 AM से 07:34 AM

अशुभ मुहूर्त (24 March 2024 Ashubh Samay)

24 मार्च को राहुकाल शाम 05 बजकर 03 मिनट से 06 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। जबकि भद्रा सुबह 09 बजकर 54 मिनट से रात 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी।

End of Feed