Aaj Ka Panchang, 21 january 2023 : आज मौनी अमावस्‍या, गंंगा स्‍नान का विशेष दिन पंचांग अनुुसार देखें आज का शुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 21, 2023, 06:11 AM IST

Aaj Ka Panchang 21 january 2023 in Hindi Today : आज माघ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें।माघ माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है। जानेंं शुभ -अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 21 january 2023 in Hindi Today 21 जनवरी 2023 का पञ्चाङ्ग :

Aaj Ka Panchang

Panchang 21 January 2023

आज माघ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। सूर्य शुक्र के साथ मकर राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।माघ माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

End of Feed