Aaj Ka Panchang 19 October 2026: शारदीय नवरात्रि का अष्टमी पूजन आज, पंचांग से जानिए मां महागौरी पूजा, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

19 October 2026 Panchang: 19 अक्टूबर को महाअष्टमी की पूजा की जा रही है। आइए जानते हैं कि आज के शुभ मुहूर्त कौन से हैं।

19 October 2026 Panchang: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी मनाई जाएगी। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। नवरात्रि की अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन दुर्गा अष्टमी का व्रत, कन्या पूजन और हवन भी किया जाएगा। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू होगा। धृति योग 20 अक्टूबर की रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

Aaj Ka Panchang  (आज का पंचांग) 19 October 2026 Panchang 19 अक्टूबर का पंचांग

19 अक्टूबर का पंचांग

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

19 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 48 मिनट पर होगा। चंद्रोदय दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त 20 अक्टूबर की रात 12 बजकर 24 मिनट पर रहेगा। आज दिनमान 11 घंटे 23 मिनट 26 सेकंड और रात्रिमान 12 घंटे 37 मिनट 11 सेकंड रहेगा। मध्याह्न का समय दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर होगा।

End of Feed