19 February 2025 Panchang (19 फरवरी 2025 आज का पंचांग): आज परम पवित्र माघ फाल्गुन माह की सप्तमी तिथि है। आज बुधवार है। भगवान गणेश जी के निमित्त व्रत रहें। संकटमोचक गणपति जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री सूक्त का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। कनकधारा स्तोत्र के पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान गणेश जी के नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में गणेश जी को दूर्वा व मोदक अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। आज भैरो उपासना करें। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें।वाणी में माधुर्यता हो। विहंगों को दाना पानी दें।
19 February 2025 Panchang (19 फरवरी 2025, आज का पंचांग हिंदी में)-
संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह- फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, खष्ठी 07:37 am तक फिर सप्तमी
पर्व- परम पुण्यदायी फाल्गुन सप्तमी व्रत
दिवस- बुधवार
सूर्योदय- 06:57am
सूर्यास्त- 6:15pm
नक्षत्र- स्वाती 10:47 am तक फिर विशाखा
चन्द्र राशि- तुला, स्वामी ग्रह- शुक्र
सूर्य राशि- कुम्भ, स्वामी ग्रह- शनि
करण- वणिज 07:34 am तक फिर विष्टि
योग- वृद्धि 10:49 am तक फिर ध्रुव
शुभ मुहूर्त-
1) अभिजीत- नहीं है।
2) विजय मुहूर्त- 02:25pm से 03:28pm तक
3) गोधुली मुहूर्त- 06:25pm से 07:21pm तक
4) ब्रम्ह मुहूर्त- 4:03m से 05:09am तक
5) अमृत काल- 06:07am से 07:46am तक
6) निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:42से 12:29तक रात
7) संध्या पूजन- 06:25 pm से 07:03pm तक
दिशा शूल-
उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक
क्या न करें- बुध वाणी का कारक ग्रह है। आपकी वाणी में कटुता मत हो।
