Aaj ka Panchang 19 April 2025: यह शनिवार वैशाख मास में आ रहा है। इस महीने को तमाम मासों में श्रेष्ठ बताया गया है। इस मास में पीपल की पूजा का विधान भी माना जाता है। 19 अप्रैल को योग के अनुसार मन्दिर में अखण्ड दीप जलाना और हनुमान जी का पाठ करना शुभ फल देगा। आगे देखें पूर्ण पंचांग।
Aaj Ka Panchang 19 april 2025
19 अप्रैल 2025 का पंचांग
- संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2082
- माह - वैशाख
- तिथि - खष्ठी
- पर्व - मासिक खष्ठी व्रत
- दिवस - शनिवार
- सूर्योदय - 05:53am
- सूर्यास्त-6:49pm
- नक्षत्र - मूल
- चन्द्र राशि - धनु
- स्वामी ग्रह - गुरु
- सूर्य राशि - मेष
- करण - गरज
- योग - परिघ
शनिवार 19 अप्रैल 2025 के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत - 11:57 am से 12:47 pm तक
- विजय मुहूर्त - 02:21pm से 03:26pm तक
- गोधुली मुहूर्त - 06:24pm से 07:25pm तक
- ब्रह्म मुहूर्त - 4:03 am से 05:08am तक
- अमृत काल - 06:07am से 07:45am तक
- निशीथ काल मुहूर्त - रात्रि 11:42 से 12:22 तक रात
- संध्या पूजन समय - 06:23pm से 07:09pm तक
दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल, प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक
क्या करें- परम पवित्र वैशाख माह दिन शनिवार दिवस को सप्तमी तिथि है। आज शनिवार व्रत है। सुंदरकांड का पाठ करें। उपवास निराजल भी रह सकते हैं। वैशाख माह का हर दान व पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। शनि के बीज मंत्र का जप करें। आज तिल का दान करना बहुत फलित होता है। मन्दिर में अखण्ड दीप जलाइए व हनुमान जी का पाठ करें। हनुमान बाहुक का पाठ बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना-पानी दें। शनिवार को पीपल को जल दें। सायंकाल पीपल तले दीप जलाएं।
क्या न करें- शनि न्याय का कारक ग्रह है। किसी के साथ अन्याय मत करें।
