Aaj Ka Panchang: नवरात्रि का सातवां दिन आज, जानें कालरात्रि माता के पूजन का शुभ मुहूर्त और ग्रह नक्षत्र से जुड़ी जानकारी

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 17 October 2026: आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। जानें आज का पूजा का मुहूर्त और नक्षत्र की जानकारी।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 17 October 2026: आज17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि की उपासना से भय और नकारात्मकता से मुक्ति तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। मूल नक्षत्र सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा। आज अतिगंड योग रात 11 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। शनिवार के दिन नवरात्रि की सप्तमी के साथ सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा और तुला संक्रांति भी है।

Aaj Ka Panchang

आज का पंचांग (17 October 2026)

पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और ग्रहों की स्थिति के आधार पर शुभ-अशुभ समय की गणना की जाती है। मां कालरात्रि की पूजा के साथ दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग (Today Panchang) मां कालरात्रि की पूजा का शुभ समय, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और दिशा शूल की जानकारी।

End of Feed