Aaj Ka Panchang, 15 January 2023: मकर संक्रांति का पावन पर्व आज, जानें रशुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 14, 2023, 07:00 PM IST

Aaj Ka Panchang 15 january 2023 in Hindi Today: आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। रविवार दिन पड़ने के कारण आज का दिन भगवान आदित्य जी के पावन व्रत के लिए बेहद खास माना जाता है। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ के साथ सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व रामचरितमानस का पाठ भी कर सकते हैं। चलिए अब आज के सारे शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।

Aaj Ka Panchang 15 january 2023 in Hindi Today: 15 जनवरी 2023 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज माघ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है।आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। सूर्य आज से 30 दिन मकर राशि में रहेंगे।चित्रा नक्षत्र व सुकर्मा योग है। आज भगवान गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पित करने का महान पर्व है।खिचड़ी खाएं व दान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।तिल व कम्बल का दान करें।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 15 January 2023

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

End of Feed