Aaj ka Panchang, 12 February 2023: पंचांग के अनुसार ऐसा होगा आज का दिन, देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 12, 2023, 06:42 AM IST

Aaj ka Panchang, 12 February 2023 in Hindi: पंचाग के अनुसार आज के दिन भगवान सूर्य का पर्व है, इसलिए तिल व गुड का दान करने से लाभ की प्राप्ती हो सकती है। सूर्य देव के साथ भगवान विष्णु और शिव की उपासना से भी फायदा मिल सकता है। देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और किस समय कौन सा काम करना होगा ठीक।

Aaj ka Panchang 12 February 2023 in Hindi 12 फरवरी 2023 का पञ्चाङ्ग

पंचांग

पंचांग, 12 फरवरी

आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है।आज भगवान सूर्य के निमित्त पावन पर्व है। सूर्य अभी मकर में रहेंगे। स्वाती नक्षत्र व गण्ड योग है। आज सूर्योपासना का महान पर्व है। तिल व गुड़ का दान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।लोग सन्तान प्राप्ति के लिए भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।तिल व कम्बल का दान करें।

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

End of Feed