Aaj Ka Panchang 11 June 2025: आज से शुरू हो रहा है आषाढ़ महीना, नोट कर लें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

Aaj Ka Panchang 11 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि दिवस मंगलवार है, 01:14 pm के बाद आषाढ़ लग जायेगा। उदया तिथि को देखते हुए आज ज्येष्ठ पूर्णिमा का पावन व्रत रख सकते हैं। आज व्रत का महान पुण्य है।

Aaj Ka Panchang 11 June 2025: विष्णु पूजा अवश्य करें। आज उपवास का नियम पूर्वक पालन करें। शिव उपासना भी करें।आज पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। मन्दिर में शंकर जी की उपासना करें। शिवपुराण का पाठ करें।किसी भी शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। ज्येष्ठ माह में जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। गणेश जी की मंगलदायक उपासना भी बुधवार को होती है। यह व्रत बहुत ही शुभ होता है। गणेश जी के निमित्त व्रत भी लोग रखते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang 11 June 2025

संवत--- विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि - पूर्णिमा 01:14 pm फिर प्रतिपदा

End of Feed