Aaj Ka Panchang 11 December 2024: आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, दिवस बुधवार है। आज एकादशी का पावन व्रत रहें। आज भगवान विष्णु जी की उपासना तिथि होती है। एकादशी परम पावन व्रत है। यह व्रत संकट समाप्त करता है। भगवान विष्णु पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं, उनकी उपासना करें। भगवान के नाम का मानसिक जप करें। इस माह भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। यह उपवास बहुत ही पुण्यदायी है। मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण की विधिवत उपासना होती है, भगवान कृष्ण के नाम का जप करें। आज व्रत करने से कष्ट नष्ट होते हैं, पुण्य की प्राप्ति होती है। आज अन्न दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। आज गुरु के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल विष्णु मंदिर में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। विष्णु जी के नाम का जप करें।
Aaj Ka Panchang 11 December 2024
आज का पंचांग 11 दिसंबर 2024
संवत---पिङ्गला
विक्रम संवत 2081
माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष
पर्व -साप्ताहिक मंगलवार व्रत
तिथि-एकादशी
दिवस - बुधवार
सूर्योदय-07:03am
सूर्यास्त-05:24pm
नक्षत्र-- रेवती 11:49 am तक फिर अश्वनी
चन्द्र राशि -- मीन 11:49 am तक फिर मेष
सूर्य राशि- वृश्चिक
करण- वणिज 02:27pm तक फिर विष्टि
योग- व्यतिपात
शुभ मुहूर्त
अभिजीत-नहीं है।
विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:26pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:20pm से 07:22pm
ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक
अमृत काल-06:09am से 07:41am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:25तक रात
संध्या पूजन-06:20 pm से 07:09pm तक
दिशा शूल-- उत्तर व उत्तर पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल--दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे सायंकाल तक
