Aaj ka Panchang , 06 February 2023 in Hindi 06 फरवरी 2023 का पञ्चाङ्ग--
Aaj ka Panchang 06 February 2023
आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।आज सोमवार का पावन व्रत है।भगवान शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।सोमवार व्रत का बहुत महत्व है।इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है।
आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 06 फरवरी 2023 |
| दिवस | सोमवार |
| माह | फाल्गुन ,कृष्ण पक्ष, |
| तिथि | प्रतिपदा |
| सूर्योदय | 07:07 m |
| सूर्यास्त | 06:03 pm |
| नक्षत्र | अश्लेषा |
| सूर्य राशि | मकर |
| चन्द्र राशि | कर्क03:02 pm तक फिर सिंह |
| करण | बालव |
| योग | सौभाग्य |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:53 am से 12:45 pm तक | राहुकाल | प्रात: काल 07:30 बजे से 09 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:31 pm से 03:36 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:41 pm से 07:06pm तक |
